क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। भिक्षु मुक्त शहर बनाने तथा निराश्रित एवं अक्षम लोगों के पुनर्वास हेतु विजन जबलपुर द्वारा एक वर्षीय दीनबंधु अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में विजन जबलपुर के सभी सदस्यों के द्वारा, नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस एवं जागरूक नागरिकों के सहयोग से चलाए जा रहे दीनबंधु अभियान के तहत सोमवार को बिरसा मुंडा चौक आधार ताल में जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी लोगों ने एकत्रित होकर आम लोगों से आह्वान किया गया कि सभी को मिलकर भिक्षु रहित शहर बनाना हैं। लोगों को जागरूक किया गया कि छोटे बच्चे, वृद्धजन जो भीख मांगते हैं, उन्हें भिक्षा के रूप में नकद पैसे न दें। उन्हें कपड़े दें, भोजन करवाएं, उनके पुनर्वास के लिए प्रयास करें। बताया गया कि सभी नागरिकों के सहयोग से ही यह अभियान सफल की ओर अग्रसर हो रहा है। विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं सचिव सी एस राजपूत के साथ संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।