क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पश्चिम मध्य रेल (पमरे) द्वारा सोमवार को इंटर डिविजनल डांस प्रतियोगिता 2026 का भव्य, रंगारंग एवं उल्लासपूर्ण आयोजन महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की मुख्य आतिथ्य में रेल सौरभ अधिकारी क्लब में हुआ। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला, प्रतिभा एवं सांस्कृतिक विविधता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा आयोजन समिति, कार्मिक विभाग, मुख्यालय एवं जबलपुर मंडल को इस सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अपने उद्बोधन में श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगठन की रचनात्मक ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं आपसी समन्वय का सशक्त उदाहरण होते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी गई तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को अखिल भारतीय अंतर रेल नृत्य प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेल का प्रतिनिधित्व करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। यह रहे परिणाम................ एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी सुकृति असरे (जबलपुर मंडल), द्वितीय स्थान श्रीमती हिमिका मस्तकर (भोपाल मंडल) एवं तृतीय स्थान – कुमारी प्रियुषा शर्मा (कोटा मंडल), समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जबलपुर मंडल, द्वितीय स्थान कोटा वर्कशॉप एवं तृतीय स्थान कोटा मंडल को मिला। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, एस. डी. पाटीदार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं अध्यक्ष, पमरे सांस्कृतिक अकादमी, राहुल श्रीवास्तव संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक अकादमी, समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक (जबलपुर मंडल) कमल कुमार तलरेजा, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति, जबलपुर मंडल, सभी इकाइयों एवं सहयोगी विभागों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सुनील साहू / मोनिका / 10 फरवरी 2026/ 2.29