क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। विजयनगर थाना अतंर्गत मथुरा विहार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| विजयनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा विहार निवासी 23 वर्षीय हर्ष वर्धन सिंह चंदेल ने गत शाम लगभग 6-5 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसे परिजनों द्वारा शैल्वी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चैक कर हर्ष वर्धन को मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।