10-Feb-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 10 फरवरी मंगलवार को ‘‘टूगेदर फॉर ए वैटर इंटरनेट’’ थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने अपने उद्बोधन में उपलब्ध सभी के लिए बेहतर इंटरनेट सुविधा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ओमना सेनानी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र एवं युवाओं को जागरूक करना साथ ही साइबर खतरों से बचाना है। मंच संचालन करते हुए डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि आज का युग इंटरनेट का युग है। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. रिजवान खान ने कहा कि आप इंटरनेट का उपयोग करके अपने पाठ्यक्रम को बेहतर ढंग से पढ़कर रोजगार पा सकते हैं। इस दौरान डॉ. कलम सिंह डुडवे, डॉ. अभिषेक गोयल, अमन वर्मा, वंदना साहू, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, राजेश गिरवाल, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार, डॉ. चंदन सिंह अहिरवार एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/10/02/2026