इन्दौर (ईएमएस) खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने एवं इंदौर में स्क्वैश खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चोइथराम इंटरनेशनल एनआईबी वर्ल्ड स्कूल, चोइथराम स्पोर्ट्स अकादमी एवं इन्फिनिटी अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह इंदौर का पहला ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट रहा, जिसमें अंडर-7 से लेकर मेन्स डबल्स तक विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में उभरते खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे। मिक्स्ड अंडर-7 में प्रथम देवांश, द्वितीय रिधान, गर्ल्स अंडर-9 में प्रथम यशस्वी, द्वितीय अनिका, तृतीय विहा, चतुर्थ तवश्वी, बॉयज अंडर-9 में प्रथम युवान बांदी, द्वितीय अथर्व मित्तल, तृतीय सूर्यांश सिंह तोमर, चतुर्थ सानी खंडेलवाल, गर्ल्स अंडर-11 में प्रथम गुरशीर, द्वितीय आराध्या, तृतीय यतिक्षा, चतुर्थ मीरा, बॉयज अंडर-11 में प्रथम हर्षवीर पाहवा, द्वितीय लक्ष्य अग्रवाल, तृतीय हुसैन देवासवाला, चतुर्थ अथर्व मित्तल, गर्ल्स अंडर-14 में प्रथम शरण्या, द्वितीय अनाया, तृतीय एरिका, चतुर्थ अनाया, बॉयज अंडर-14 में प्रथम नक्षत्र गंगवानी, द्वितीय युवराज रहे। आयोजकों ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। आनंद पुरोहित/ 10 फरवरी 2026