राज्य
10-Feb-2026


इंदौर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को मंगलवार को ससम्मान विदाई दी गई। पोलोग्राउंड स्थित मुख्यालय के प्रबंध निदेशक सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अभियंता (इंदौर क्षेत्र) कामेश श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (सिविल) गिरीश व्यास और उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की अध्यक्ष श्रीमती कमल के. कट्ठर को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह और मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तीनों अधिकारियों ने विद्युत विभाग में अपनी 35 से 40 वर्षों की दीर्घकालीन सेवा के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोनाली निरगुड़े मालाकार ने किया। इस दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रकाश/10 फरवरी 2026