देहरादून (ईएमएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि शहर की स्ट्रीट लाइट सिस्टम के साथ ही ड्रेनेज व्यवस्था और सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल से मांग है कि खासकर इन तीन बिंदुओं पर जल्द एक्शन लिया जाए, ताकि जनता की समस्याओं का निस्तारण हो पाए। कांग्रेस का कहना है कि शहर के तमाम नए वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था में कमी है। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए मेयर से मांग है कि जिन वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की कमी है, वहां दूर किया जाए। मेयर और नगर आयुक्त से यह भी मांग है कि आगामी बरसात से पहले राजधानी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे बरसात में लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 फरवरी 2026