राज्य
10-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। केंद्रीय निगरानी समिति भारत सरकार में सदस्य एवं दर्जाधारी राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने वित्त विकास निगम लिमिटेड भारत सरकार द्वारा अनुबंध निटकोन लिमिटेड के माध्यम से सफाई कर्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की। कार्यक्रम का आयोजन शिवाजी मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन में किया गया। निटकोन लिमिटेड के उत्तराखंड हेड गोविंद प्रसाद एवं उनकी टीम द्वारा मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार एवं क्षेत्रीय पार्षद विशाल कुमार राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला बस्ती प्रधान श्याम सिंह विनोद घाघट मीडिया प्रभारी मोर्चा, जितेंद्र मिश्रा वार्ड अध्यक्ष भाजपा बबलू वाल्मीकि जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ अमर बेनीवाल प्रदेश संयोजक सफाई कर्मचारी आंदोलन का भी स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पूरे देश में हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों का सर्वेक्षण कार्य करा रही है, सफाई कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिलाकर उनके पुनर्वासन हेतु स्वरोजगार के लिए पचास लाख रुपए तक के ऋण दिल रही है। उन्होंने बताया कि शिवाजी मार्ग वाल्मीकि बस्ती की 62 महिलाओं को निटकोन द्वारा प्रशिक्षण दिलाया गया है। चार-चार महिलाओं के ग्रुप बनाकर उनको नौ सिलाई मशीन वितरण कर कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कार्य है सिलाई बुनाई के अतिरिक्त भी प्रत्येक महिला को प्रशिक्षण अवधि के बारह हजार रूपए केंद्र की सरकार उनके सीधे खातों में भेजेगी। मकवाना ने कहा इससे पूर्व पटेल नगर वाल्मीकि बस्ती में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निटकोन के माध्यम से किया जा चुके हैं। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मकवाना ने समाज के लोगों से आगे जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता पर भी बल दिया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 फरवरी 2026