राज्य
10-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस) । आगामी 1 मई से जनगणना शुरू होने जा रही हे यह गणना तीन चरणों में होगी। जिसमें सबसे पहले मकान की जानकारी ली जाएगी उसके बाद परिवार का विवरण लिया जाएगा ओर सबसें आखिरी में व्यतिगत जानकारी दर्ज की जाएगी। जनगण्नाा के दौरान प्रत्येक एक हजार लोगों पर एक प्रगणक रहेगा। भोपाल में जनगणना की जवाबदारी डिप्टी कलेक्टर भुवन गुप्ता को दी गई है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रगणक मोबाइल एप के तरिए जानकारी दर्ज करेंगे। डेटा रियल टाइम में पोर्टल पर अपलोड होगा और प्रक्रिया लगभग पेपालेय रहेगरी। इसी तरह जाति से जुडा डेटा भी डिजिटल प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा। आशीष पाराशर, १० फरवरी, २०२६