देहरादून (ईएमएस)। लंबे समय से गांधी पार्क में हर रोज सैर सपाटा करने वाले लोगों ने कहा है कि गांधी पार्क को एक ओर तो संवारा जा रहा है तो दूसरी ओर जनता के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है जहां पर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। यहां हर रोज सैर करने वाले व सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन मेंदीरत्ता ने नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल व नगर आयुक्त नमामि बंसल से अनुरोध किया है कि इस ओर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों यहां पर अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए कई वर्षों से सैर करने के लिये आते है। उन्होंने कहा कि आजकल पार्क में सौन्दर्यीकरण के नाम पर गांधी पार्क को पार्क के स्थान पर वैडिंग प्वाइंट का स्वरूप दिया जा रहा है पेड़ों पर फैंसी लाइट्स लटका कर पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ भद्दा बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि शायद विश्व में यह एकमात्र ऐसा पार्क होगा जहां पेडों पर फल कि जगह फैंसी लाइट्स लग रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पेडों पर लड़िया लगाकर भी पेडों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है पेडल पथ पर महंगी फैंसी लाइट्स लगाई गई थी जिसमें अधिकांश सुरक्षा गार्ड गांधी पार्क में न होने के कारण शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दी गई है। अशोक अग्रवाल ने कहा है कि सुबह नौ बजे तक लाइट्स जलाकर बिजली का दुरुपयोग हो रहा है जगह जगह क्यारियां न बनाकर पेड़ों के झुंड बनाकर पार्क को बदसूरत बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि पेडो से तुरंत लाइट्स को हटाया जाए ताकि पर्यावरण को हानि न पहंुचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ओर कार्रवाई नहीं की गई तो सड़कों पर उतरने के लिए विवश होकर आंदोलन करना पडेगा। इस दौरान जगमोहन मेंदीरत्ता, अशोक अग्रवाल नरेश चंडोक, यशपाल आनंद, एम वर्मा, महेश नरूला, राजेश अरोड़ा, राजकुमार, मोहन गोविल, संदीप मल्होत्रा शामिल रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/10 फरवरी 2026