नई दिल्ली (ईएमएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप का मानना है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीमें हैं जिनसे उन्हें डर लगाता है। बिशप के अनुसार इंग्लैंड टीम की आक्रामण रणनीति और कौशल इससे अन्य टीमों से अधिक खतरनाक बनाती है। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ेंगे ये और भी खतरनाक होती जाएगी। साथ ही कहा कि विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव, ताकत और सही रणनीति का सही प्रयोग किसी भी टीम को विजेता बना सकता है। इसलिए अन्य टीमों को उससे सावधान रहने की जरुरत है। इस पूर्व क्रिकेटर ने इस छोटे प्रारुप के अनुसार इंग्लैंड की तूफानी बल्लेबाजी, संतुलित गेंदबाजी और की प्रशंसा की है। बिशप के अनुसार, इंग्लैंड की टीम ऐसे क्षेत्रों में रन बना रही है, जिसमें पारंपरिक टीमें असफल रही हैं। बिशप के अनुसार इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया से भी उन्हें डर लगता है क्योंकि वह कभी भी बाजी पलट देती है। उसके पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। उनका मानना है कि इंग्लैंड के पास जबरदस्त पावर-हिटिंग क्षमता है और उनकी बल्लेबाजी बड़े चौके और छक्कों पर आधारित है। उसके कप्तान हैरी ब्रूक किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को बिखेर सकते हैं। बिशप ने कहा कि लीग क्रिकेट के अनुभव से भी उसे लाभ हुआ है। इंग्लैंड की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतर संयोजन है। उसके पास आदिल राशिद जैसे अनुभवी स्पिनर के आलाव जैकब बेथेल जैसे युवा खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी बेखौफ होकर खेलते हैं और नई सोच टीम में लाये हैं। इसी संतुलन का लाभ इंग्लैंड को मिलता रहा है। बिशप के अनुसार उसके पा जोफ्रा आर्चर जैसा तेज गेंदबाज है। उससी वापसी से इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी बेहतर हुई है। तेज़ रफ्तार, उछाल और सटीक यॉर्कर डालने की उसकी क्षमता बड़े मैचों में प्रभवी साबित हो सकती है। इसके अलावा, सैम करन और लियाम डॉसन जैसे ऑलराउंडर होने से टीम की क्षमता बढ़ती है। नेपाल के खिलाफ मैच को देखें तो उसमें भी टीम ने दबाव के पलों में विकेट लेकर मैच अपनी ओर मोड़ा। गिरजा/ईएमएस 11 फरवरी 2026