अहमदाबाद (ईएमएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने से उन्हें काफी लाभ हुआ है। राशिद विश्वकप से पहले एसए20 खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका गये थे। वहां खेलने से उनको लय हासिल हो गयी थी। राशिद के अनुसार अपने इस अनुभवी को उन्होंने टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी साझा किया है। जिससे भी युवाओं को लाभ होगा। राशिद पिछले चार सत्र से दक्षिण अफ्रीकी लीग में खेल रहे हैं। वह एसए20 में एमआई केपटाउन की ओर से खेलते हैं। राशिद ने कहा, इस तरह का अनुभव टीम के साथ जानकारी साझा करने में सहायता करता है। मैं लंबे समय से खेल रहा हूं और लगभग सभी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ खेला हूं। उन्होंने कहा, इससे उन युवा खिलाड़ियों को लाभ मिलता है, जिन्होंने अभी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें समझ आता है कि सामने वाली टीम किस प्रकार से काम करती है। राशिद ने कहा कि भारतीय हालातों में खेलने का अनुभव होने के कारण अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमों को लाभ । उन्होंने कहा, अनुभव जरूर मदद करता है, लेकिन फिर भी कोई नहीं जानता कि मैच के दिन पिच का रवैया कैसा रहेगा। आईपीएल अलग होता है और आईसीसी टूर्नामेंट अलग। जब आप देश के लिए खेलते हैं तो दबाव भी ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में, मुजीब उर रहमान ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन उस दबाव को बनाए नहीं रख पाए थे। न्यूजीलैंड ने उस मैच को पांच विकेट से जीता था। राशिद ने कहा, हमारी लाइन और लेंथ में कमी रही। खासकर पावरप्ले में हमने बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका दिया। मुजीब ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन तेज गेंदबाजों ने रन दे दिए। गिरजा/ईएमएस 11 फरवरी 2026