क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


गुना (ईएमएस)। जिले के म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत टकनेरा गांव में 45 वर्षीय ट्रक ड्राइवर मुंशीलाल कुशवाह ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब परिजन गायों को बाहर निकालने के लिए सार में पहुंचे और उन्हें रस्सी के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही म्याना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार मुंशीलाल रात में खाना खाकर सोने चले गए थे। देर रात उन्होंने घर के पास गाय बांधने की जगह पर रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह करीब 5 बजे जब परिवार के सदस्य पशुओं को खोलने पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले उनकी आयशर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई थी, जिसमें वे घायल भी हुए थे। तब से वाहन खड़ा था और कामकाज बंद होने से वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे। गाड़ी की किश्त और अन्य देनदारियों को लेकर भी तनाव में थे। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीताराम नाटानी