11-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार अवैध मादक द्रव्य पदार्थ बेचने के आरोप में मानिकपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने कार्यवाही की। अवैध मादक द्रव्य पदार्थ बेचने के आरोप में पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसकी मां की कथित तौर पर सदमे में मृत्यु हो गई। घटना से पूरे मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि बेटे की गिरफ्तारी का सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना से नाराज मोहल्लेवासी एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के खिलाफ अवैध मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं और नियमानुसार कार्यवाही की गई है। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। 11 फरवरी / मित्तल