11-Feb-2026
...


- दिसंबर माह में अज्ञात बदमाशों द्वारा किया था साडा कॉलोनी में एचडीएफसी बैंक का एटीएम चोरी करने का प्रयास गुना (ईएमएस)। गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर, प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में परिवीक्षाधीन डीएसपी और राघौगढ थाना प्रभारी श्री आनंद कुमार राय तथा उनकी टीम द्वारा एटीएम चोरी के प्रयास के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलाशा करते हुए उत्तरप्रदेश के दो शातिर बदामशों को गिरफ्तार किया गया है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 03-04 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात राघौगढ़ थानांतर्गत साडा कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में किन्हीं अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ कर एटीएम चोरी करने का प्रयास किया गया था । इस संबंध में एचडीएफसी बैंक शाखा साडा कॉलोनी की मैनेजर सुश्री चंद्रिका शर्मा की रिपोर्ट पर राघौगढ़ थाने में अज्ञात आरोपियों के विरद्ध अप.क्र. 349/25 धारा 305(ई), 331(4), 325(5), 62, 112(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राघौगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई । इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकि संसाधनों की मदद लेकर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गए, जिसमें पुलिस द्वारा सतत सूचना संकलन, प्रभावी तकनीकि विश्लेषण के आधार पर आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार को ट्रेस करते हुए आरोपियों के संबंध में तहत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए और दो आरोपियों के कटनी जेल में निरूद्ध होने की जानकारी मिलने पर राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए दोंनो आरोपी आरिफ पुत्र मोवीन खांन उम्र 35 साल निवासी रसूलपुर औरंगाबाद थाना मावनपुर जिला मेरठ (उ.प्र.) एवं अहसान पुत्र कल्लू खांन उम्र 35 साल निवासी नंगला राई थाना कैराना जिला सामली (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब है कि राघौगढ़ में एटीएम चोरी करने के प्रयास की घटना के बाद एटीएम चोरी की इसी प्रकार की घटनाएं जबलपुर एवं कटनी में भी सामने आईं थीं । जिससे गुना पुलिस द्वारा जबलपुर एवं कटनी पुलिस को बदमाशों के हुलिए एवं घटना में प्रयुक्त वाहन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई । इसके बाद उपरोक्त दोनों बदमाशों को कटनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । राघौगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में परिवीक्षाधीन डीएसपी एवं थाना प्रभारी श्री आनंद कुमार राय, उपनिरीक्षक कमल सिंह मीना, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक भप्पूलाल, प्रधान आरक्षक बसीर खांन, प्रधान आरक्षक अवधेश रघुवंशी, आरक्षक हरवीर सिंह बागडी, आरक्षक देवेन्‍द्र नरूका, आरक्षक अमति जाट, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान एवं आरक्षक धर्मेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा है । सीताराम नाटानी