नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में मिले तीन शवों के मामले में पहली गिरफ्तारी की है। कमरुद्दीन नामक एक स्वयंभू मौलाना को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को काला जादू करने वाला बताता है। मृतकों की पहचान रणधीर, शिव नरेश सिंह और लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। शुरुआती सामूहिक आत्महत्या के संदेह के बाद, अब यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतकों की पहचान रणधीर (76 वर्ष), शिव नरेश सिंह (47 वर्ष) और लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार दोपहर में एक स्थिर कार के अंदर इनके शव मिले थे, जिसमें रणधीर ड्राइवर सीट पर और बाकी दो पीछे की सीट पर बैठे थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/फरवरी/2026