13-Feb-2026
...


कराची (ईएमएस)। पाकिस्तान प्रीमियर लीग (पीएसएल) में इस बार अफगानिस्तान के खिलाड़ी नजर नहीं आयेंगे। अफगान खिलाड़ियों ने पाक लीग में खेलने से इंकार करते हुए अपने नाम वापस ले लिये हैं। पीएलएल टीम के प्रमोट ने कहा है कि अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, सेद्दीकुल्लाह अटल, मुहम्मद नबी, वकार सलामखेल, फजल हक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने लाहौर में हुई नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था पर बाद में नाम वापस ले लिया। पेशावर जालमी के अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को सीधे साइन करने पर हुए विरोध को देखते हुए अफगान खिलाड़ियों ने नाम वापस लिए हैं। वहीं पीएसएल के मुख्य कार्यकारी सलमान नसीर ने कहा है कि अफगानिस्तान के कुछ खिलाड़ी पीएसएल में खेलना चाहते थे पर किसी फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें नहीं खरीदा। नसीर ने कहा, निलामी में कुछ अफगानिस्तान के खिलाड़ी थे पर वे नहीं बिके। नसीर ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने का प्रभाव नीलामी पर भी दिखा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खराब संबंधों के कारण जालमी ने जब गुरबाज को को खरीदा तो काफी उग्र प्रतिक्रिया हुई। इसलिए दूसरे खिलाड़ियों ने भी इससे बचने नाम वापस ले लिया होगा। पिछले कुछ समय में दोनो देशों के बीच तनाव रहा है जिसके बाद पाक ने अफगानिस्तान पर हवाई हमला भी किया था। अफगान खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया में पाक की कड़ी आलोचना की थी। गिरजा/ईएमएस 13 फरवरी 2026