खेल
14-Feb-2026
...


लय में बने रहने करते रहते हैं बल्लेबाजी नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है कि वह काफी कठिन अभ्यास दौर से गुजरते हैं इसी कारण उनकी फिटनेस बनी है। वहीं अच्छे फार्म का राज ये है कि वह जब भी अवसर मिले बल्लेबाज करते हैं क्योंकि ये उन्हें पसंद है। पांड्या ने नामीबिया के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘ मैं खेल का आनंद उठा रहा हूं। मेरे पास तैयारी के लिए जो समय था उसमें मैंने अच्छा अभ्यास किया। उसका अब परिणाम मिला है।’ पांड्या ने कहा कि उन्हें बल्लेबाजी ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा, हां, एक ऑलराउंडर के तौर पर मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने का प्रयास करता हूं। साथ ही कहा कि उनका प्रयास ये रहता है कि वह गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाज में भी संतुलन बनाये रखें। मैं दोनों ही स्किल का सही से इस्तेमाल करना चाहता हूं। बल्लेबाजी हमेशा से मेरे दिल के करीब रहा है। और जब भी कभी अवसर आता है मेरा प्रयास उसमें प्रदर्शन करना रहता है। पांड्या ने कहा कि कडें अनुशासन, मेहनत और समर्पण की वजह से उनकी बॉडी फिट है और सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा जिक्र किया है कि इसके पीछे बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात होती है और यही मेरी पहली प्राथमिकता रही है। इसके लिए आपको अतिरिक्त कड़ी मेहनती की जरूरत होती है जो मैं करता हूं। पर्दे के पीछे बहुत सारे काम चलते हैं जहां मैं आर्मी की तरह के कैंप में मॉर्निंग और इवनिंग सेशन करता हूं जिससे मैं तैयार रहता हूं। किसी बड़ी सीरीज या किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले मैं खुद को उन रूटीन के हिसाब से महीने भर का समय देता हूं। सुनिश्चित करता हूं कि अच्छा खाऊं, अच्छी नींद लूं, सुनिश्चित करता हूं कि आदतें अच्छी रहे। इससे मुझे हमेशा एक शानदार लय मिलती है। और साथ-साथ मेरा शरीर भी खेलते वक्त मेरा अच्छे से साथ देता है। गिरजा/ ईएमएस 14 फरवरी 2026