खेल
14-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय टीम को है कि रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में कुछ बदलावों के साथ उतरना चाहिये। गावस्कर के अनुसार टीम को इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल करना चाहिये। गावस्कर के अनुसार कोलंबो में स्पिनरों को सहायता मिलती है और ऐसे में कुलदीप प्रभावी होंगे। वहीं अर्शदीप लय में नहीं दिखते। नामीबिया के खिताफ मैच में भी उन्होंने काफी रन दिये थे। गावस्कर ने कहा, श्रीलंका की पिचें स्पिनरों के लिए सहायक हैं इसलिए टीम को तीन स्पिनरों के साथ उतरना चाहिये। ऐसे में कुलदीप के अलावा अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती बेहतर रहेंगे। गावस्कर ने कहा कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को ध्यान में रखते हुए ही अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर सभी को आजमाया। उन्होंने कहा, हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर किया जिससे भी तय है कि अर्शदीप को पाकिस्तान को खिलाफ शायद ही अवसर मिले। वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी शामिल किया जाना चाहिये। गावस्कर ने कहा, वरुण की सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी उसे गेंदबाजी करने के लिए कहा जाता है वह विकेट लेता है। वहीं स्पिनर अक्षर पटेल ने तीन ओवर में दो विकेट लिए जिससे पता चलता है कि वह भी लय में हैं। गावस्कर ने अभिषेक शर्मा के फिट नहीं होने के कारण जगह पारी की शुरुआत कर रहे संजू सैमसन को लेकर भी चिंता जतायी है। गावस्कर ने कहा कि सैमसन की तकनीक में कमी है। वह क्रीज से दूर जाकर खेलने में परेशानी का अनुभव कर रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ मैच में वह सजज नजर नहीं आये। इस पूर्व कप्तान के अनुसार वह क्रीज में बहुत पीछे चले गये हैं और फ्लिक शॉट खेलते हैं। उन्हें सुधार करने की जरूरत है। । गिरजा/ ईएमएस 14 फरवरी 2026