खेल
14-Feb-2026
...


- पत्नी संग ऑटो रिक्शा की सवारी का वीडियो वायरल अहमदाबाद (ईएमएस)। टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारत आए विदेशी क्रिकेटर्स इन दिनों भारतीय संस्कृति और यहां की देसी चीज़ों का खुलकर आनंद ले रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी क्रिकेटर्स का गोलगप्पे खाते हुए एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, और अब न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का देसी अंदाज़ सोशल मीडिया पर छा गया है। अहमदाबाद में डेरिल मिचेल पत्नी संग देर रात ऑटो रिक्शा की सवारी करते नजर आए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर इंटरनेशनल क्रिकेटर्स लग्जरी गाड़ियों में सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन अहमदाबाद पहुंचने के बाद मिचेल ने कुछ अलग करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उन्होंने पत्नी के साथ स्थानीय इलाकों की सैर करने का मन बनाया और बिना किसी झिझक के ऑटो रिक्शा में घूमने निकल पड़े। पब्लिक प्लेस में इस स्टार क्रिकेटर को देखकर फैन्स बेहद उत्साहित हुए और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों भारतीय ऑटो की सवारी का मज़ा लेते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। डेरिल मिचेल के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में दो मैच खेले हैं। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 25 रन की अहम पारी खेली थी। दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ उनकी जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि न्यूजीलैंड ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया था। वर्तमान में ग्रुप-डी की पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर है। दो मैचों में दो जीत के साथ वह चार अंकों पर है। साउथ आफ्रीका भी दो मैचों में चार अंक लेकर बराबरी पर है, लेकिन नेट रनरेट में न्यूजीलैंड आगे है। डेरिल मिचेल का यह देसी अंदाज़ भारतीय फैंस के दिल जीत रहा है, और उनका सहज व जमीन से जुड़ा हुआ व्यवहार क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। डेविड/ईएमएस 14 फरवरी 2026