इन्दौर (ईएमएस) महाशिवरात्रि के अवसर पर नंदी की पूजा-अर्चना से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और नंदी के आग्रह पर समस्त मनोकामनाएं पूरी करते है मान्यता अनुसार फूटी कोठी रोड स्थित श्रीकृष्णा गोशाला में भगवान शिव के वाहन नंदी की पूजा कामधेनु सेवा समिति सदस्यों द्वारा की गई। समिति के राजेंद्र असावा व बुरहानुद्दीन शकरुवाला के अनुसार इस अवसर पर प. संदीप पाराशर के सान्निध्य में नंदी महाराज का रुद्र सूक्त, वेदपाठ से अभिषेक किया गया। फूलों की वर्षा कर गोग्रास भोग लगाया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण मेड़तवाल, राजेंद्र मुंजे, नवनीत लाहोटी, श्याम पोरवाल, ओमप्रकाश मालू, डा. रामचंद्र माहेश्वरी, प्रकाशचंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 16 फरवरी 2026