राज्य
16-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) मूलतः सेंधवा निवासी एक लाॅ छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है और सेंधवा निवासी पीड़िता पीड़िता वर्तमान में मूसाखेड़ी में रहते विधि की पढ़ाई कर रही है। आरोपी वकील का नाम परवेज है जिसे पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लोकेशसिंह भदौरिया के अनुसार कानून की छात्रा ने रिपोर्ट लिखवाता बताया था कि करीब तीन साल पूर्व एक शादी में दोनों की मुलाकात हुई थी फिर दोस्ती और शादी की बात। छात्रा के अनुसार आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए थे फिर शादी से मुकर गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपित वकील परवेज को कल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आनंद पुरोहित/ 16 फरवरी 2026