इन्दौर (ईएमएस) ऑनलाइन बाजार की प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न चुनौतियों और बदलते बाजार परिवेश का संगठित रूप से सामना करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, होम एवं स्मॉल अप्लायंसेज के व्यापार से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स ने एकजुट होकर एक नए संगठन मध्य प्रदेश कंज्यूमर ड्यूरेबल डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का गठन किया है। गठन पश्चात एसोसिएशन आयोजित बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अशोक उत्तमचंदानी अध्यक्ष, पंकज कटारिया सचिव और संजय माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। अब क्षेत्र के सभी डिस्ट्रीब्यूटर इनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश कंज्यूमर ड्यूरेबल डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के बैनर तले कार्य करेंगे। आनंद पुरोहित/ 16 फरवरी 2026