क्षेत्रीय
16-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। एपीजे स्कूल साकेत ने बढ़ी फीस के कारण 10वीं के छात्रों को बोर्ड एडमिट कार्ड देने से इनकार किया है, जिससे परीक्षा से पहले तनाव बढ़ गया है। इस मामले पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तीखी राजनीतिक बहस छिड़ गई है। सौरभ भारद्वाज ने स्कूल की गुंडागर्दी पर सवाल उठाए, वहीं वीरेंद्र सचदेवा ने इसे आप शासनकाल की उपज बताया। दिल्ली के साकेत स्थित एपीजे स्कूल ने कथित तौर पर पिछले चार शैक्षणिक वर्षों (2021-22 से 2025-26) से बढ़ी हुई फीस का भुगतान न करने के कारण कक्षा 10 के दो छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड देने से इनकार कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इस मामले पर आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल खड़े किए हैं, तो वहीं बीजेपी ने पलटवार किया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के साकेत स्थित एपीजे स्कूल द्वारा केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को रोल नम्बर देने में विलंब का जो मामला आज आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने उठा रहे हैं, वो खुद आप के शासनकाल की उपज है। उन्होंने कहा कि यह खेदपूर्ण है की एक स्कूल के मुद्दे को उठा कर आप नेता ऐसा दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं जैसे दिल्ली में हर निजी स्कूल के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र रोल नंबर को लेकर परेशान हैं।