बिलासपुर (ईएमएस)। शनिचरी बाजार में चोरों ने एक ही रात दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने दुकानों के शटर का ताला तोडकऱ चोरों ने नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, शनिचरी बाजार में संचालित पुन्नीलाल कृष्णचंद्र गुप्ता की किराना दुकान का शटर तोडकऱ चोरों ने गल्ले में रखी करीब 30 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। वहीं पास में स्थित संतोष वाधवानी की मसाला दुकान से भी चोर नगदी रकम पार कर ले गए। दोनों ही मामलों में शटर के ताले तोडकऱ वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानों का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पास में ही थाना व गश्त पॉइंट शनिचरी बाजार से कुछ ही कदमों की दूरी पर कोतवाली थाना है। इसके अलावा बिलासा चौक पर पुलिस का रात्रि गश्त पॉइंट भी है, इसके बावजूद रात में चोरी की घटना हो गई। पिछले कुछ समय से शहर मेें लगातार चोरियों की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी है।