बिलासपुर (ईएमएस)। रतनपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया। यह कार्रवाई 14 फरवरी 2026 को पैदल पेट्रोलिंग और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई। रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका के मद्देनजर दो युवकों आदित्य सोनी (25 वर्ष), निवासी गांधी नगर रतनपुर, और हर्ष जैन (21 वर्ष), निवासी थाना पारा रतनपुरको हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। मनोज राज 16 फरवरी 2026