- 1300 से ज्यादा बिना हेलमेट पर चालान बिलासपुर (ईएमएस)। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। जनवरी से अब तक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 450 से अधिक चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी प्रकरण न्यायालय भेजे गए, जहां आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में वाहन चलाना सडक़ दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। बिना हेलमेट 1300 से ज्यादा पर कार्रवाई हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। अब तक 1300 से अधिक बिना हेलमेट वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है और समन शुल्क वसूला गया है। आईटीएमएस से 7500 से अधिक ऑनलाइन चालान इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए से 7500 से अधिक यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर ऑनलाइन चालान जारी किए गए हैं। इनमें तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, गलत दिशा में ड्राइविंग, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, गलत नंबर प्लेट, खतरनाक ड्राइविंग जैसी धाराएं शामिल हैं। सभी वाहन चालकों से अपील है कि, सडक़ पर चलते समय यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामगोपाल करियारे, एएसपी, ट्रैफिक पुलिस मनोज राज 16 फरवरी 2026