कोलंबो (ईएमएस)। नामीबिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले अहम मुकाबले के लिए अपनी टीम में बदलाव करते हए युवा ऑलराउंडर एलेक्स बुसिंग-वोल्सेंक को शामिल किया है। वोल्सेंक चोटिल तेज गेंदबाज बेन शिकोंगो की जगह शामिल किये गये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी इसे मंजूर कर लिया है। गौरतलब है कि शिकोंगो को भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान जांघ में चोट लगी थी और उन्हें फिट होने में अभी समय लगेगा। वहीं उनकी जगह टीम में शामिल एलेक्स पहले टीम के साथ ट्रैवलिंग रिजर्व थे। उन्होंने अक्टूबर 2024 में अमेरिका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम चार विकेट हैं। उन्होंने 13.50 के औसत से 4 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.71 है। बल्लेबाजी में उन्होंने 26 रन बनाये हैं। उनका स्ट्राइक रेट 152.94 रहा है। वह आक्रामक बल्लेबाज है और ऐसे में टीम के लिए और भी फायदेमंद रहेंगे। नामीबिया से ये मुकाबला पाक के लिए बेहद अहम है। अगर इस मैच में पाक टीम नहीं जीती तो वह सुपर आठ से बाहर हो जाएगी। भारत से हार के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट काफी नीचे है। ऐसे में अगर नामीबिया जीतता है तो बेहतर रन औसत के आधार का लाभ अमेरिका को मिलेगा। नामीबिया टीम : लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मलान क्रूगर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, मैक्स हेइंगो, डिलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट, विलेम म्यबर्ग और एलेक्स बुसिंग-वोल्सेंक। पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी?