खेल
19-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। 2021 की विजेता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस बार बेहद खराब रहा और टीम सुपर आठ तक भी नहीं पहुंच पायी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम सबसे अधिक 10 बार आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। उसने 6 एकदिवसीय विश्वकप के लिए 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी, 1 बार टी20 वर्ल्ड कप और 1 बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप ट्रॉफी भी जीती है। इसके बाद भी उसकी खराब हालात के पीछे दो कारण हो सकते हैं। पहला ये कि पैट कमिंस, जोश हेजलववुड सहित कई स्टार खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं दूसरे ये कि टीम को ट्रॉफी का अपमान भारी पड़ गया। साल 2023 एकदिवसीय विश्वकप खिताब जीतने के बाद उसके बल्लेबाज मिशेल मार्श ने आईसीसी ट्रॉफी पर पैर रखकर उसका अपमान किया था और माना जा रहा है कि उसके कारण ही टीम उसके बाद से ही अब तक कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। तब कमिंस की कप्तानी में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता था। इसके बाद से ही वह चार बार 2024 में टी20 विश्वकप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 में ही डब्ल्यूटीसी फाइनल और अब 2026 में एक बार फिर टी20 विश्वकप से बाहर हो गयी है। यहां तक की जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम भी उससे हराने में सफल रही हे। 2023 एकदिवसीय विश्वकप कप खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घमंड में भर गये थे। जीत की खुशी में मार्श इतने जुनूनी हो गये कि वह ट्रॉफी का सम्मान भी नहीं रख पाये। मार्श की एक तस्वीर भी उस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें उनके एक हाथ में बीयर की बोतल दिखाई दे रही थी, वहीं दोनों पैर ट्रॉफी के ऊपर रखे हुए थे। कई प्रशंसकों का मानना है कि उस समय उन्होंने ट्रॉफी का जो अपमान किया था उब उसकी की सजा ऑस्ट्रेलियाई टीम भुगत रही है। गिरजा/ईएमएस 19 फरवरी 2026