चंडीगढ़ (ईएमएस)। अब पंजाब के उभरते हुए क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) इसी साल जून में एक नये प्रारुप के साथ पंजाब प्रीमियर लीग (पीपीएल) का आयोजन करने जा रही है। राज्य की यह घरेलू टी20 लीग फ्रेंचाइजी आधारित प्रारुप के अनुसार खेली जाएगी और इसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। इस लीग में खिलाड़ियों की खरीद नीलामी से हेागी। इसमें केवल पंजाब में पंजीकृत खिलाड़ी ही खेल सकेंगे। खिलाड़ियों की कीमतें अलग-अलग प्राइस स्लैब में रखी गयी हैं जिससे सभी टीमें अपनी जरुरत के अनुसार बोली लगा सकें।इस लीग में पंजाब के बड़े क्रिकेट सितारे भी रमनदीप सिंह, नेहाल वढेरा, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह भी भाग लेंगे। ये सभी मार्की नामों के साथ शामिल हो सकते हैं। लीग में सीनियर खिलाड़ियों के साथ अंडर-23 और युवा प्रतिभाओं को भी अवसर मिलेगा। अंडर-19 टीम का हिस्सा विहान मल्होत्रा भी इस लीग में खेलते नजर आएंगे।इसके अलावा मयंक मारकंडे, हरप्रीत बराड़, गुरनूर बराड़, हरनूर सिंह, सलिल अरोड़ा और रघु शर्मा जैसे खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में नजर आयेंगे। गिरजा/ईएमएस 19 फरवरी 2026