खेल
21-Feb-2026
...


जिम्बाब्वे भी है दावेदार लंदन (ईएमएस)। आईसीसी टी20 विश्वकप के सुपर-आठ मुकाबलों की शुरुआत के साथ ही इसमें कौन भी टीम सेमीफानल में पहुंचेगी। इसको लेकर भी बयानबाजी शुरु हो गयी है। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे इसमें चौथी टीम रहेगी। पनेसर ने कहा कह इस बार जिम्बाब्वे ने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर अपने बुलंद इरादे दिखाये हैं। उसके बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में वह सेमीफाइनल की दावेदार नजर आती है। वहीं पहली तीन टीमों को लेकर पनेसर ने भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मेजबान भारतीय टीम ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं और वह प्रबल दावेदार है पर उसे स्पिनरों को खेलते समय सावधान रहना होगा। भारतीय बल्लेबाज अब तक इस टूर्नामेंट में स्पिन के खिलाफ सहज नहीं दिखे हैं और उन्हें ये कमी दूर करनी होगी। वहीं इंग्लैंड की बात करें तो उसके पास काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी है और ऐसे में टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की खासी संभावना है जबकि श्रीलंका की बात करें तो । पनेसर ने तीसरी टीम श्रीलंका को चुना. उन्होंने कहा कि सह मेजबान श्रीलंका ने खराब शुरुआत के बाद टूर्नोंमेंट में अच्छी वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उसके गेंदाबाजों ने भी अब तक अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई है जहां तक जिम्बाब्वे की बात है उसके पास हाई आर्म गेंदबाजह हैं जो अंतर पैदा कर सकते है। लंबे होने कद का भी इन गेंदबाजों को लाभ मिल रहा है। गिरजा/ईएमएस 21 फरवरी 2026