खेल
22-Feb-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ आज होनेवाले सुपर-8 मुकाबले में बुलंद हौंसले के साथ उतरेगी और इस दौरान पिछले विश्वकप में मिली हार को याद नहीं करेगी। पिछले विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका फाइनल में भारतीय टीम के हाथों हार गयी थी। डिकॉक ने कहा है कि साल 2024 के फाइनल में मिली हार पर कोई बात नहीं करना चाहता। उनकी टीम ने उस हार को याद न करते हुए वर्तमान मैच पर ही ध्यान देगी। पिछले विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका बेहतर हाल में होने के बाद भी हार गयी थी। डिकॉक ने कहा, “उस मैच को हम भूल गये हैं। हम में से कोई भी उस बारे में बात नहीं करना चाहता था। हम घर गए और अपने-अपने तरीके से उस हार को भूलने का प्रयास किया। हमने कभी उस बारे में बात नहीं की। वहीं फाइनल की पसंदीदा टीम को लेकर उन्होंने कहा कि विश्वकप में इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। यहां कोई भी टीम कम नहीं मानी जा सकती है। डिकॉक ने कहा, “ मुझे लगता है कि विश्व कप में यहां किसी भी टीम को पसंदीदा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कोई भी खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकता है। विश्व कप में दो-तीन ओवर में कोई भी खिलाड़ी मैच का रुख मोड़ सकता है। मैं नहीं कहूंगा कि कोई टीम पसंदीदा है, क्योंकि अब आगे बहुत अच्छी टीमें खेल रही हैं।” गिरजा/ईएमएस 22 फरवरी 2026