राष्ट्रीय
22-Feb-2026


जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक चला। शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 5,15,19,929 मतदाता शामिल हैं। सभी 199 विधानसभा सीटों के लिए नाम सुनिश्चित किए गए हैं। मसौदा सूची और अंतिम सूची के बीच 10,48,605 (2.08%) की शुद्ध वृद्धि हुई। पुरुष मतदाता 2,69,57,881 और महिला 2,45,61,486 हैं। समीक्षा अवधि में लिंगानुपात 909 से बढ़कर 911 हुआ। 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या में 4,35,061 का इजाफा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। सतीश मोरे/22फरवरी ---