22-Feb-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी महंगी जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा महंगी घडियां पहने दिखते हैं। इसी कड़ी में अब हार्दिक ने अपने पांच साल के बेटे अगस्त्या को करोड़ों की एसयूवी कार उपहार में दी है। पांड्या का सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक से तलाक हो गया है पर बेटे का ध्यान दोनो ही मिलकर रहते हैं। अगस्त्या की कस्टडी हालांकि नताशा को मिली है पर हार्दिक उनसे मिलते रहते हैं। इतने छोटे से बेटे को करोड़ों की एसयूवी कार उपहार में दिये जाने से लोग हैरान दी क्योंकि उनके बेटे की उम्र अभी खिलौनों से खेलने की है। सोशल मीडिया पर हार्दिक के अपने बेटे अगस्त्या और पूर्व पत्नी नताशा स्टैनकोविक को दिए गए उपहार की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें हार्दिक का बेटा और नताशा लैंड रोवर डिफेंडर कार लेते दिख रहे हैं। तस्वीर में वेलकम नोट पर साफ-साफ लिखा हुआ है पापा टू अगस्त्या। पांड्या ने लैंड रोवर डिफेंडर का कौन सा मॉडल अगस्त्या को उपहार में दिया है ये अभी साफ नहीं हुआ है पर डिफेंडर की कीमत एक करोड़ से लेकर 4 करोड़ के बीत है। ऐसे में ये करोड़ों की एसयूवी कार है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लैंड रोवर डिफेंडर का टॉप एंड मॉडल है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। पांड्या के पास पहले से ही डिफेंडर कार है। इस बार भी उसी शोरूम से उन्होंने यह डिफेंडर खरीदी है, जिससे पहले उन्होंने इस ब्रांड की कार खरीदी थी। ईएमएस 22 फरवरी 2026