22-Feb-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। देश के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में मौसम में बदलाव हो रहा है। मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की सक्रिय की वजह से मौसम बदला है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के मंडला, डिंडौरी समेत सात जिलों में पानी गिरने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में मौसम में दोबारा बदलाव आया है। सुबह-शाम की सर्दी कम हो गई है। शनिवार को 10 से ज्यादा शहरों का अधिकतम टेम्परेचर 30डिग्री सेल्सियस और उससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले 7 दिन बारिश की संभावना नहीं है, आसमान खुला रहेगा। इसके कारण तापमान में 2 से 3डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में फरवरी का सबसे गर्म दिन 21 फरवरी को रहा। यहां दिन का तापमान 21डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6 डिग्री रहा था। उत्तराखंड के हिमालयी इलाकों में टेम्परेचर 0 डिग्री से नीचे है। मुनस्यारी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां टेम्परेचर माइनस 240डिग्री रहा। गंगोत्री में -22, बद्रीनाथ में -19, हेमकुंड साहिब में -18 और हर्षिल में -17डिग्री रहा। राज्य में कहीं भी बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। 23-24 फरवरी को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। सिराज/ईएमएस 22फरवरी26