अंतर्राष्ट्रीय
22-Feb-2026


अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ अस्त्र को उनके ही नियुक्त किए जजों ने छीना वाशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस टैरिफ को अपना सबसे बड़ा अस्त्र मानते थे, उसे उनके ही अपने नियुक्त किए गए जजों ने छीन लिया। ये फैसला जितना धमाकेदार था, उतनी ही धारदार है, इसके पीछे की टीम, जिसे खुद कभी ट्रंप ने बनाया था। ट्रंप टैरिफ की हार इसलिए भी चर्चा में है ट्रंप के अपने ही नियुक्त किए गए जजों ने उनके खिलाफ वोट दिया। कुल 6 जजों की बेंच थी, जिनमें से 3 ट्रंप द्वारा ही भेजे गए थे। इस मुद्दे को उठाने वाले वकील नील कत्याल को ऐसे वकील के तौर पर जाना जाता है, जो ट्रंप की नीतियों के खिलाफ लड़ते हैं, पर उन तीन न्यायाधीशों का क्या, जिन पर ट्रंप को भी भरोसा था। 6 जजों की बेंच में जॉन रॉबर्ट्स (सीजेआई), नील गोरसच, एमी कोनी बैरेट इन्हें ट्रंप ने किया था नियुक्त। सोनिया सोटोमेयर, एलेना कैंगन, केतनजी ब्राउन जैक्सन इन 6 में से दो जज– नील गोरसच और एमी कोनी बैरेट तो खुद ट्रंप की ओर से ही नियुक्त किए गए थे। ये बात उन्हें खल रही होगी कि जिन जजों को ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में भेजा, उन्हीं में से दो ने उनके टैरिफ के खिलाफ फैसला किया। ब्रेट कैवनॉघ ट्रंप के अकेले नियुक्त जज थे, जिन्होंने उसके आदेश के पक्ष में फैसला दिया, जबकि गोरसच और बैरेट ने इसे खारिज करने के लिए मैंडेट दिया। जॉन रॉबर्ट्स ने ये फैसला लिखा था, जिस पर व्हाइट हाउस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। कोर्ट ने कहा कि टैरिफ एक तरह का टैक्स है और संविधान के अनुच्छेद के तहत टैक्स लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस को है। कोर्ट ने मेजर क्वेश्चन डॉक्ट्रिन का हवाला देते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस स्पष्ट रूप से व्यापक आर्थिक शक्तियां न दे, राष्ट्रपति ऐसा कदम नहीं उठा सकते। फैसले के बाद ट्रंप ने कुछ जजों को देशभक्ति से दूर और मूर्ख तक कह दिया। यहां तक कि उन्होंने संकेत दिया कि कोर्ट पर विदेशी प्रभाव हो सकता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने नियुक्त जजों पर पछतावा है, तो उन्होंने कहा कि उनका फैसला शर्मनाक है। दरअसल यह फैसला ट्रंप की व्यापार नीति के लिए बड़ा झटका है और राजनीतिक रूप से यह संदेश भी देता है कि सुप्रीम कोर्ट चाहे तो राष्ट्रपति के भी खिलाफ बयान दे सकता है। ट्रंप और सुप्रीम कोर्ट के बीच संबंध पहले भी तनावपूर्ण ही रहे हैं। सिराज/ईएमएस 22फरवरी26 -----------------------------------