प्रसारकों को हुई भारी कमाई मुम्बई (ईएमएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हुए टी20 विश्वकप क्रिकेट मुकाबले में व्यूअरशिप का नया रिकार्ड बना है। पहले पाक ने इस मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी थी पर बाद में दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दबाव के बाद अंत में वह खेलने को तैयार हुआ था। इससे भी लगता है मुकाबले के प्रति लोगों का रुझान बढ़ गया था। इससे इस मैच को देखे जाने (व्यूअरशिप) का भी पहले से काफी बढ़ी है। जिससे प्रसारकों को भी भारी कमाई हुई है। भारत में आधिकारिक प्रसारणकर्ता और डिजिटल पार्टनर जियोस्टार के अनुसार, जियोहॉटस्टार पर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से वह 16.30 करोड़ (163 मिलियन) दर्शकों तक पहुंचा। ये किसी भी आईसीसी टी20 इवेंट में किसी मैच की अब तक की सबसे ज्यादा पहुंच है। इसने 2024 टी20 विश्व कप फाइनल की डिजिटल व्यूअरशिप को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मैच की पहुंच 2024 संस्करण के भारत–पाकिस्तान मुकाबले से 56 फीसदी अधिक रही। केवल मोबाइल पर ही यह आईसीसी टी20 इवेंट के किसी भी लीग-स्तर मैच की सबसे अधिक पहुंच है। ये पिछले भारत–पाक मुकाबले से 1.2 गुना अधिक थी। वहीं कनेक्टेड टीवी (सीटीवी) पर इसकी पहुंच 2024 के मुकाबले 2.4 गुना ज्यादा रही। इस मैच में स्क्रीन पर कुल 20 अरब मिनट का जबरदस्त वॉच-टाइम रिकार्ड किया गया। ये जो पिछले संस्करण के मुकाबले 42 फीसदी अधिक है। भारत की 61 रन की शानदार जीत के साथ ही टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उसका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 8-1 हो गया। टीवी पर भी इस मुकाबले में 71 फीसदी टीआरपी वृद्धि दर्ज की और 2021 के बाद से यह भारत–पाकिस्तान का सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टी20 मुकाबला बना है। स्ट्रीमिंग के दौर में भी यह साफ हो गया कि बड़े मुकाबले आज भी दर्शकों की पसंद बने हुए हैं। ईएमएस 22 फरवरी 2026