राष्ट्रीय
22-Feb-2026
...


गुवाहटी(ईएमएस)। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को जॉइन कर लिया है। असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी जॉइन की। बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके अगले दिन असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बोरा के घर जाकर उनसे मुलाकात की। असम में 126 विधानसभा सीटों पर मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। भूपेन बोरा राज्य में कांग्रेस के बड़े नेता थे। वे 32 साल से कांग्रेस से जुड़े थे। वे 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार विधायक रह चुके हैं। बोरा 2026 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बिहपुरिया या रंगनदी से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद भूपेन बोरा ने कांग्रेस में अपने साथ हुए व्यवहार पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी को 32 साल दिए। कांग्रेस ने मुझे विधायक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बनाया। उन्होंने बताया कि कैसे पार्टी में उन्हें अपमानित महसूस हुआ।