:: श्रीमती नीना देवी अग्रवाल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना; शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस :: इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति विनोद अग्रवाल के चमेली पार्क स्थित निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती नीना देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय श्रीमती नीना देवी अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रकाश/22 फरवरी 2026