जोन क्र. 08 के अमले ने 01 प्रकरण में 05 हजार रुपये की राशि स्पॉट फाईन@जुर्माने के रूप में वसूल की भोपाल (ईएमएस) । नगर निगम द्वारा शहर में साफ-सफाई को उच्च स्तरीय बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तथा प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने कोटरा सुल्तानाबाद स्थित कमला नगर में सी.एण्ड.डी वेस्ट पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की और 05 हजार रुपये की राशि स्पॉट फाईन@जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देशों के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग के जोन क्र. 08 के अमले ने वार्ड क्र. 27 के अंतर्गत कोटरा सुल्तानाबाद स्थित कमला नगर में सी.एण्ड.डी वेस्ट पाए जाने पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की और 05 हजार रुपये की राशि स्पॉट फाईन@जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम अमले ने उक्त व्यक्ति को भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर सी.एण्ड.डी वेस्ट व गंदगी आदि न फैंकने तथा गंदगी आदि न फैलाने की समझाइश दी। ईएमएस/22फरवरी2026