व्यापार
23-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन ने अपनी नई 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी टेरॉन लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे 51,000 रुपये देकर रिजर्व किया जा सकता है। 46.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर उतारी गई यह एसयूवी फिलहाल सिर्फ फुली-लोडेड आर-लाइन वैरिएंट में उपलब्ध है। लॉन्च के साथ ही टेरॉन अब भारत में ब्रांड की सबसे प्रीमियम एसयूवी बन गई है। टेरॉन में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो ईए888 ईवोओ4 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह इंजन 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। साथ में 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड 4 मोशन ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। परफॉर्मेंस के मामले में यह सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 224 किमी प्रति घंटे तक जाती है। केबिन पूरी तरह हाई-टेक और लग्जरी फीचर्स से लैस है। इसमें 15-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, AR हेड-अप डिस्प्ले, 12-वे पावर एडजस्टेबल वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मसाज फंक्शन, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे बेहद आधुनिक अनुभव देते हैं। डिजाइन की बात करें तो एसयूवी में आर-लाइन स्पोर्टी लुक, आईक्यू लाइट एचडी मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, 19-इंच कॉवेंट्री अलॉय व्हील्स और इल्यूमिनेटेड फ्रंट-रियर ब्रांड बैज दिए गए हैं। इसकी रोड प्रेजेंस इसे सेगमेंट में एक दमदार और प्रीमियम विकल्प के रूप में स्थापित करती है। प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में टेरॉन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी मोटर ग्लोस्टर, स्कोडा ऑटो कोडिएक और जीप मेरिडियन जैसे मॉडलों से होगा। जर्मन क्वॉलिटी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए टेरॉन एक मजबूत नया विकल्प बनकर उभरी है।सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असेंट-डिसेंट असिस्ट और लेवल-2 अडास के तहत 14 एक्टिव सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। सुदामा/ईएमएस 23 फरवरी 2026