व्यापार
23-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। कावासाकी कंपनी ने अपनी स्पोर्ट टूरिंग बाइक निंजा 1100एसएक्स पर लिमिटेड पीरियड ऑफर की घोषणा की है। निंजा 1100एसएक्स में 1,099सीसी का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-फोर इंजन मिलता है, जो 9,000 आरपीएम पर 136 पीएस की पावर और 7,600 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। आकर्षक कीमत कटौती के बाद यह मॉडल उन राइडर्स के लिए और भी बेहतर विकल्प बन गया है जो लंबी दूरी की हाईवे राइडिंग और रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक भरोसेमंद, फीचर-रिच बाइक की तलाश में हैं। मजबूत मिड-रेंज और स्मूद पावर डिलीवरी इसकी खासियत है, जो हाई स्पीड पर भी स्थिर और आरामदायक राइडिंग अनुभव देती है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाला यह सेटअप शहर की ट्रैफिक हो या लंबा हाईवे—हर स्थिति में बेहतरीन परफॉर्मेंस उपलब्ध कराता है। फीचर्स के मामले में बाइक अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्विक शिफ्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। आरामदायक सीटिंग पोजीशन, बेहतर विंड प्रोटेक्शन और मुलायम कुशनिंग इसे लॉन्ग राइड्स के लिए आदर्श बनाते हैं। स्पोर्टी चेसिस कॉर्नरिंग के दौरान स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ाता है। हार्डवेयर में ट्विन-ट्यूब एल्युमीनियम फ्रेम, फ्रंट में 41 एमएम यूएसडी फोर्क और रियर में एडजस्टेबल हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे डुअल 300 एमएम और पीछे 260 एमएम डिस्क उपलब्ध हैं, जो तेज रफ्तार पर भी बेहतर कंट्रोल सुनिश्चित करते हैं। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास है जो प्रीमियम स्पोर्ट टूरर खरीदने का सोच रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 23 फरवरी 2026