खेल
24-Feb-2026
...


लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लंबी पारी खेलने के लिए धैर्य रखकर खेलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अभिषेक के पास जबरदस्त प्रतिभा है अब ये उनपर निर्भर करता है कि वह अपने कौशल का उपयोग किस तरह करते हैं। आमिर ने कुछ समय पहले अभिषेक को स्लॉगर कहा था। अब अपने इस बयान को लेकर इस गेंदबाज का कहना है कि उनका इरादा इस बल्लेबाज का मजाक उड़ाना नहीं था। वह केवल उसके तकनीकी पक्ष की कमजोरी पर बता कर रहे थे। आमिर ने कहा कि उनका इरादा इस युवा बल्लेबाज को काम आंकना नहीं था, बल्कि वह तकनीकी पहलुओं पर बात कर रहे थे। उन्होंने साथ ही कहा कि कुछ समय पहले आमिर ने कहा था कि अभिषेक एक स्लॉगर हैं जिनके पास दबाव के हालातों में बेहतर गेंदबाज़ी का सामना करने के लिए पर्याप्त रक्षात्मक तकनीक नहीं है। इस टिप्पणी के बाद से ही सोशल मीडिया पर आमिर की आलोचना शुरु हो गयी थी। कई प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों ने इसे गैरजरुरी टिप्पणी बताया था। वहीं आमिर ने अब साफ किया है कि उन्होंने ये शब्द केवल तकनीकी कमी के लिए उपयोग किया था। हार के बाद आई नई प्रतिक्रियाआमिर ने कहा, मैं एक गेंदबाज के नजरिए से उनकी तकनीक का आंकलन कर रहा था। लोगों को ‘स्लॉगर’ शब्द से आपत्ति हुई, लेकिन मेरा इरादा उन्हें नीचा दिखाना नहीं था। आमिर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्लेबाज़ की तकनीक खामी शीध्र ही सामने आ जाती है। उनका मानना है कि अभिषेक ने जो रन बनाए, वे ज्यादातर एक ही दिशा में और कमजोर गेंदों पर बनाये हैं। ऐसे में जब कठिन गेंदबाज सामने आये तो वह परेशानी में आ गये। उन्होंने कहा, जब रबाडा ने अच्छी गेंदबाज़ी शुरू की, तो वह उसे समझ नहीं पाए। एक मजबूत टीम और अच्छे गेंदबाज़ उनकी तकनीक को फंसा सकते हैं। हालांकि आमिर ने यह भी कहा कि अभिषेक का मनोबल काफी मजबूत है और शून्य पर आउट होने के बाद भी वह घबराये हुए नहीं लगते। आमिर ने अभिषेक को सलाह देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। गेंद का सामना करते समय उसकी गुणवत्ता भी देखनी चाहिये। गिरजा/ईएमएस 24 फरवरी 2026