खेल
24-Feb-2026


चेन्नई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्वकप के सुपर-8 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब बचे हुए दोनो मैचों में जीत के साथ ही रन रेट का भी ध्यान रखना होगा। भारतीय टीम अभी रन रेट के मामले में सबसे पीछे है। जहां दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट प्लस 3.8 है पर वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर-8 के अपने मुकाबे में जिम्बाब्वे को हराकर दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। वेस्टइंडीज का नेट रन रेट प्लस 5.350 हो गया है। ऐसे में भारतीय टीम को अब अपना नेट रन रेट आगे करने के लिए जिम्बाब्वे पर करीब 150 रनों की बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। तभी भारतीय टीम रन रेट के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचेगी। जो कि बहुत मुश्किल लग रहा है। टीम इंडिया का रन रेट अभी निगेटिव में है जिसे पॉजिटिव करने के लिए उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 77 रनों की जीत हासिल करनी होगी। भारतीय टीम अंक तालिका में अभी भी तीसरे स्थान पर है, क्योंकि भारतीय टीम का नेट रन रेट माइनस में 3.800 का है। वहीं जिम्बाब्वे का -5.350 है। ऐसे में भारतीय टीम को दूसरे स्थान पर पहुंचना है तो उसे जिम्बाब्वे को 150 से ज्यादा रनों से हराना होगा। ज असंभव सा है। भारतीय टीम अभी तक केवल दो बार 150 या इससे ज्यादा रनों से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीती है। एक बार उसने न्यूजीलैंड को 168 रनों के विशाल अंतर से हराया हुआ है, जबकि इंग्लैंड को 150 रनों से हराया था पर विश्वकप में ऐसा एक बार भी नहीं हुआ है। ईएममएस 24 फरवरी 2026