मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की -पीएम पर एपस्टीन-अडाणी के केस का दबाव भोपाल(ईएमएस)। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को मप्र की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस ने किसान महाचौपाल बुलाई। इस अवसर पर कांग्र्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। वे चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखना चाहते थे। राहुल ने कहा कि मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की। उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। हिंदुस्तान को बेच दिया। किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरेंडर मोदी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया। किसानों के साथ छल किया। मोदीजी रोज उठकर चाय पर बात करते थे, तो क्या देश को बेचने की बात करते थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया, जो शर्म की बात है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित हैं और 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दबाव में शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर उनकी शर्तें मान लीं, जिससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ऐसे फैसले लिए गए, जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं और देश को कमजोर करते हैं। खडग़े ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। नरेंद्र मोदी डरपोक पीएम हैं खडग़े ने कहा कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा। मोदी आज आंख में आंख मिलाकर बात नहीं कप पाते। अपनी बात नहीं रखते। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाते। सिर्फ बात करते हैं। मन की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी डरपोक पीएम हैं। वह सिर्फ कांग्रेस को डराने का काम करते हैं, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरेंडर मोदी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया। किसानों के साथ छल किया। मोदीजी रोज उठकर चाय पर बात करते थे, तो क्या देश को बेचने की बात करते थे। मोदी ने किसानों को खत्म किया, हमारा डेटा दिया राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने किसानों को खत्म किया। हमारा डेटा दिया। टेक्स्टाइल इंडस्ट्री को खत्म किया। अब कहते हैं हम बांग्लादेश की मदद करेंगे। टेक्स्टाइल में जीरो परसेंट टैक्स लगाएंगे। हमारा मंत्री कहता है कि हिंदुस्तान अमरीका से कपास खरीदेगा तो टैक्स जीरो। ट्रंप कहता है कि हर साल हिंदुस्तान को नौ लाख करोड़ रुपए का माल अमरीका से खरीदना पड़ेगा। पांच साल के लिए। बात समझिए। ऐसे में हमारी इंडस्ट्री का क्या होगा? मोदी ने दबाव में सब दे दिया। मैं पूछता हूं आपने लिया क्या? मुझे एक चीज बता दो। कुछ नहीं लिया। पहले से ज्यादा टैक्स हम देंगे। हमारा पहले कम था। हम कोई इंपोर्ट की गारंटी नहीं दी। मैं लिखकर दे सकता हूं, अगर मोदी पर दबाव और धमकी नहीं होती तो वे ऐसा नहीं करते। राहुल ने कहा कि ये जो बेचा है अपनी छवि और राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए किया। लेकिन वे बच नहीं सकते। उनको कोई बचा नहीं सकता। मैं कांग्रेस के बब्बर शेरों से कहता हूं, आप किसी से डर नहीं सकते। आपने इंडस्ट्री बनाई, मोदी ने खत्म किया। आपको डरने की जरूरत नहीं है। अमेरीका से ये डील नहीं है, दिल में तीर है राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने देश को बेच दिया। ये बात बीजेपी और आरएसएस के सारे कार्यकर्ता के मन में है। वो जानते हैं कि नरेंद्र मोदी को दो ग्रिप से चोक कर दिया गया है। उनकी आंखों में देखिए आपको दिखेगा कि नरेंद्र मोदी को फंसा दिया गया है। उन्होंने ये डील की है। ये डील नहीं है, इनके दिल में तीर है। अमरीका में एक और चीज हुई। वहां के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रंप टैरिफ को रद्द करेंगे और रद्द कर दिया। बाकी देशों ने भी कर दिया, लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को। राहुल गांधी ने कहा कि दम है तो आप अमरीका और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए। ये नहीं कर सकते हैं क्योंकि अडाणी का केस है। एपस्टीन की धमकी है। सिर्फ किसानों को नहीं, 21वीं सदी में सबसे जरूरी चीज डेटा है। जिसके पास डेटा है, वो जीतेगा, जिसके पास डेटा नहीं है वो खत्म हो जाएगा। राहुल ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान के पास है। दूसरे नंबर पर चाइना है। हिंदुस्तान के डेटा के बिना चाइना का मुकाबला अमरीका नहीं कर सकता है। इस डील में छोटी सी स्क्रिप्ट में मोदी ने पूरा डेटा अमरीका के हवाले कर दिया। नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के किसानों को बेच दिया राहुल बोले कि ये डील चार महीने रुकी हुई थी। लोकसभा से नरेंद्र मोदी भागते हुए गए। आप गडकरी जी, शिवराज जी से पूछिए। क्या किसी से बात की उन्होंने। नरेंद्र मोदी ने चार महीने कुछ नहीं किया और फिर एकदम फोन किया और हिंदुस्तान के किसानों को बेच दिया। हमारा सारा डेटा दे दिया। राहुल बोले कि पहला कारण अमेरिका में लाखों फाइल, एपस्टीन की फाइल बंद पड़ी हुई हैं। तीस लाख फाइल। उसमें ईमेल है। मैसेज हैं। वीडियो हैं। सबकुछ है। वो रिलीज नहीं हुई हैं। बंद पड़ी हैं। धमकाने के लिए हरदीप पुरी का नाम रिलीज किया है। ये मैसेज है कि भैया आपने हमारी बात सुनी नहीं तो फिर उन फाइलों में से माल निकलेगा। भाइयो-बहनों अनिल अंबानी मेरा मित्र नहीं है। नरेंद्र मोदी जी आप बताइए अनिल अंबानी से आपका रिश्ता क्या है? अनिल एपस्टीन फाइल मे है। दूसरा कारण- मैं अभी गाड़ी में आ रहा था। देखा अडाणी आईसीसी, जहां भी देखो अडाणी। ये जो अडाणी है मामूली कंपनी नहीं है। ये बीजेपी का नरेंद्र मोदी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है। दूसरी धमकी है कि अमरीका में अडाणी पर क्रिमनल केस है। अडाणी अमरीका नहीं जा सकते हैं। डरे हुए हैं कि मैं गया तो पकड़ लेंगे। दरअसल, उस केस का लक्ष्य अडाणी नहीं, नरेंद्र मोदी है। वो तीर अडाणी की तरफ नहीं, नरेंद्र मोदी की तरफ मारा जा रहा है। विनोद उपाध्याय / 24 फरवरी, 2026