इन्दौर (ईएमएस) नेमिनाथ चौक रामशाह मंदिर में सिद्ध चक्र मंडल विधान का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रवर राजेंद्र कुमार जैन जबलपुर ने कहा कि प्रत्येक मानव के जीवन का उद्देश्य सिद्ध पद की प्राप्ति होता है। हम भाव भक्ति से सिद्धों की आराधना करते हुए अपने परम पद को प्राप्त करें। डॉ. संगीता विनायका ने बताया कि 51 जोड़ों के साथ यह आराधना बहुत ही धूमधाम से सतत् आठ दिन होगी, जिसमें 8, 16, 32, 64, 128, 256, 512, 1024 अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे। विधान पुण्यार्जक आशीष गंगवाल परिवार ने ध्वजारोहण किया। जिनवाणी विराजमान कलश स्थापना की विधान को स्वर विकास सारिका छाबड़ा ने दिया।