ग्वालियर ( ईएमएस ) पुलिस को दिनांक 24.02.2026 को रात्रि के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली है कि मॉडल टाउन सिरोल में बंटी यादव व उनके लड़के अंशुल व दामों उर्फ अनिकेत द्वारा मारपीट व हवाई फायर की घटना की है और वह लोग बदमाश किस्म के है, तथा बंटी यादव के पुस्तैनी मकान हुरावली मेें अवैध हथियार एवं एम्युनेशन का जखीरा होने की पूर्ण संभावना है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) एवं सीएसपी विष्वविद्यालय हिना खान(रापुसे) के कुषल मार्गदर्षन में थाना प्रभारी सिरोल के नेतृत्व में पुलिस की टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी सिरोल निरी. गोविंद वल्लभ बगोली के नेतृत्व में पुलिस टीम बंटी यादव के पुस्तैनी मकान पर पहुँचे जहां पर बंटी यादव का भाई मनीष यादव तथा बहन सपना यादव मिले, पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मकान में तलाशी ली तो घर में आर्म्स एम्युनेशन जिसमें 03 रायफल 315 बोर, 02 पिस्टल 32 बोर तथा 01 कट्टा 315 बोर का, 52 जिंदा राउण्ड 315 बोर, 17 जिंदा राउण्ड 32 बोर, 06 जिंदा राउण्ड 306 बोर, 22 जिंदा राउण्ड प्रथक से तथा 08 मैग्जीन 32 बोर एवं 01 मैग्जीन प्रथक से मिली। पुलिस द्वारा मनीष यादव एवं सपना यादव से भारी मात्रा में मिले अवैध हथियार व राउण्ड के संबंध मेें पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि बंटी यादव उनका भाई है तथा अंशुल एवं दामो उर्फ अनिकेत भतीजे हैं वही लोग यह हथियार घर में रखते हैं, जिनके लायसेंस नही हैं। तब पुलिस टीम द्वारा उक्त अवैध हथियारों को मौके पर मनीष यादव पुत्र डोंगर सिंह यादव उम्र 40 साल निवासी यादव मोहल्ला हुरावली थाना सिरौल जिला ग्वालियर एवं सपना यादव पत्नी अरविन्द यादव उम्र 35 साल निवासी सदर से विधिवत जप्त किये जाकर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। थाना सिरोल पुलिस द्वारा बंटी यादव तथा उसके लड़के अंशुल एवं दामो उर्फ अनिकेत की तलाश संभावित स्थानों पर की लेकिन वह नही मिले। थाना सिरोल पुलिस द्वारा फरार बदमाषों के छिपने के ठिकानों पर दबिष दी जा रही है तथा अभिरक्षा में लिये गये दोनों आरोपियों से उक्त अवैध हथियारों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। थाना सिरोल में उक्त समस्त आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 41/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।