राष्ट्रीय
जम्मू(ईएमएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने बुधवार को जॉइंट ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया। भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और एसओजी ने गनी गांव में एक गुफा से आतंकियों के हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। हाल के दिनों में सुरक्षा बल लगातार एक्शन में हैं। बीते 20 दिनों में जम्मू क्षेत्र के अलग-अलग ऑपरेशनों त्राशी-1 और केआईवायए में 6 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है। किश्तवाड़ से लेकर सुंदरबनी सेक्टर तक सेना पूरी तरह अलर्ट पर है। विनोद उपाध्याय / 25 फरवरी, 2026