25-Feb-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। भारतीय बेलदार जन जागरण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल का सागर जिले की देवरी में अल्प प्रवास पर भव्य स्वागत किया गया। देवरी गेस्ट हाउस में आयोजित इस स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष संजीत सिंह और समाजसेवी संदीप जैन ने हरीश कौशल का अभिनंदन किया।इस मौके पर देवरी कला के समाजसेवी संदीप जैन ने भारतीय बेलदार जन जागरण महासभा के जिला अध्यक्ष संजीत सिंह और नरसिंहपुर के सोनू बेलदार के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान समाजसेवी संदीप जैन ने राजनीतिक मामलों पर भी चर्चा की।समारोह में सागर जिला अध्यक्ष संजीत सिंह, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष सोनू बेलदार, आशीष सिंह बेलदार, गोविंद सिंह, भवानी सिंह, तुलसीराम सिंह, मुरलीधर सिंह, और घनश्याम सिंह सहित बेलदार समाज के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय बेलदार समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल के समक्ष बेलदार समाज ने अपनी मांगें रखीं। समाज ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेलदार समाज की जनसंख्या 5 लाख से अधिक है, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी राजनीतिक पद पर प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। समाज ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि बेलदार समाज को उचित स्थान दिया जाए और प्रदेश में बेलदार आयोग का गठन किया जाए, जिससे समाज की उन्नति हो सके।समारोह के अंत में हरीश कौशल ने समाज की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। निखिल सोधिया/ईएमएस/25/02/2026