सागर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 26 फरवरी 2026 को तहसील गढ़ाकोटा, जिला सागर में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने दूरसंचार एवं इंटरनेट/ॅप-थ्प सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त आदेशानुसार नेशनल हाईवे सागर-बण्डा-शाहगढ़-हीरापुर-बड़ा मलहरा-छतरपुर, सागर-सीहोरा-राहतगढ़-ग्यारसपुर-विदिशा, सागर-परसोरिया-गढ़ाकोटा-दमोह, सागर-रहली-गढ़ाकोटा-पथरिया-दमोह, सागर-नरयावली-जरूआखेड़ा-खुरई-बीना-मेहलुवा मार्गों सहित अनुभाग सागर, खुरई, बीना, बण्डा, रहली, देवरी, राहतगढ़, मालथौन एवं जैसीनगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भूमि उत्खनन संबंधी कार्यों को 25 फरवरी 2026 से कार्यक्रम समाप्ति तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। आवश्यक सेवाओं के रखरखाव अथवा मरम्मत हेतु एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, एमपीईबी, सेतु निर्माण, स्मार्ट सिटी, आरएडीए, नगरीय निकाय, जल संसाधन विभाग, ग्राम पंचायतों तथा समस्त दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से पूर्व स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही उत्खनन कार्य करने की अनुमति होगी। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त कार्यों से नेटवर्क अथवा संचार सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निखिल सोधिया/ईएमएस/25/02/2026